-प्रदर्शनकारियों ने पत्थर फेंके, गाडिय़ां जलाईं; पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस छोड़े मुर्शिदाबाद (ईएमएस)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में मंगलवार को वक्फ कानून के विरोध के दौरान हिंसा भडक़ गई है। कई वाहनों को प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी है। इसमें पुलिस की गाडिय़ां भी शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों से झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हैं। वक्फ कानून के विरोध में मुर्शिदाबाद में मुस्लिम संगठन प्रदर्शन कर रहा था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके। पुलिस ने उन्हें खदेडऩे के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। भीड़ हिंसक हो गई। लोगों ने पुलिस के वाहन और अन्य वाहनों में आग लगी दी। इसके बाद भारी पुलिसबल मौके पर तैनात किया गया है।