राष्ट्रीय
06-Apr-2025


नई दिल्ली,(ईएमएस)। दिल्ली में रविवार का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो मौसम के औसत से 1.5 डिग्री कम है। सुबह साढ़े 8 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 43 फीसदी रही। भारत मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। शुक्रवार को पूर्वानुमान जताया कि अगले दो दिन दिल्ली में गर्म हवाएं चलेंगी। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक छह दिन तक दिल्ली में भीषण गर्मी रहेगी और अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 9 बजे एक्यूआई 198 दर्ज किया गया जो कि मध्यम श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच का एक्यूआई सबसे ज्यादा गंभीर माना जाता है। सिराज/ईएमएस 06अप्रैल25