-डॉक्टरों ने सिटी स्कैन किया तो रह गए हैरान, अब वीडियो हो रहा वायरल वियतनाम (ईएमएस)। सोशल मीडिया पर एक अजीब खबर सुनकर लोग हैरान है। मामला कुछ ऐसा है कि वियतनाम में एक 35 साल के व्यक्ति को 5 महीने से सिर में तेज दर्द था। इससे बचने के लिए वह दर्द की दवाई खाता रहा, लेकिन धीरे-धीरे उसके आंखों की रौशनी कम होने लगी और उसे दिखना बंद हो गया। इस दौरान उसकी नाक से पानी जैसा पदार्थ बहने लगा। उसे समझ नहीं आ रहा था कि ये सब क्यों हो रहा है। वह डर गया और अस्पताल पहुंचा, लेकिन जब वह अस्पताल पहुंचा तो जो सच सामने आया, उसे सुनकर सब हैरान रह गए। सिटी स्कैन रिपोर्ट देखकर उसे पांच महीने पुरानी वह घटना याद आ गई, जिसकी वजह से ये सबकुछ हो रहा था। दरअसल, सिटी स्कैन में दिखा कि उसके दिमाग में एक जोड़ी चॉपस्टिक्स फंसी हुई थी, जो उसकी नाक से होते हुए दिमाग तक चली गई थी। अस्पताल ने व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया है, डॉक्टरों को बताया कि उसे 5 महीने से सिर में दर्द हो रहा था। आंखों से दिखना बंद हो गया था और नाक से कुछ तरल पदार्थ बह रहा था। डॉक्टरों को सीटी स्कैन से पता चला कि उसके दिमाग में हवा भर रही थी, जिसे टेंशन न्यूमोसेफालस कहते हैं। ये एक खतरनाक बीमारी है। साथ ही, स्कैन में दो अजीब चीजें दिखीं, जो उसकी नाक से दिमाग तक जा रही थी। डॉक्टरों ने गौर से देखा तो पता चला कि ये टूटी हुई चॉपस्टिक्स थी। सोशल मीडिया पर व्यक्ति के साथ घटित इस विचित्र घटना तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि, जब इस मामले की जांच हुई तो पाया कि ये घटना साल 2023 की है। उस दौरान अस्पताल में डॉक्टरों ने उससे पूछा कि ये चॉपस्टिक्स उसके दिमाग में कैसे पहुंची? उसे 5 महीने पहले की घटना याद आ गई। उसने बताया कि एक बार जब वह शराब पी रहा था, तभी उसकी किसी से लड़ाई हो गई थी। उस लड़ाई में उसे चोट लगी थी और अस्पताल गया था, लेकिन उस वक्त डॉक्टरों ने उसकी नाक में कोई चॉपस्टिक्स नहीं देखीं और उसे इलाज के बाद घर भेज दिया। अब उसे लगता है कि शायद उस लड़ाई में किसी ने उसकी नाक में चॉपस्टिक्स डाल दी थीं और वह उसे याद नहीं रहा। अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभाग के हेड डॉक्टर ने बताया कि ये बहुत ही रेयर केस में होता है। डॉक्टरों ने सोच-समझकर फैसला लिया कि सर्जरी करनी होगी, ताकि उसे कोई नुकसान न हो। डॉक्टरों ने नाक के रास्ते से उसकी एंडोस्कोपिक सर्जरी की और साथ में माइक्रोसर्जरी करके उसके दिमाग में बने एक छेद को बंद कर दिया। इस सर्जरी से चॉपस्टिक्स को निकाल लिया। सर्जरी के बाद उस व्यक्ति की हालत ठीक है। हैरानी की बात ये है कि दिमाग में चॉपस्टिक्स फंसने का ये पहला मामला नहीं है। कुछ साल पहले ताइवान में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जहां एक महिला की अपनी बहन से लड़ाई हो गई थी। गुस्से में उसकी बहन ने चॉपस्टिक्स उसकी नाक में डाल दी थी। जो उसके दिमाग तक चली गई थी। सिराज/ईएमएस 06 अप्रैल 2025