व्यापार
04-Apr-2025


मुंबई(ईएमएस)। चांदी में शुक्रवारको 2900 की गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (इब्जा) के अनुसार 1 किलो चांदी 93057 के भाव से बिक रही है। 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था। इस लेवल से चांदी 7877 गिर चुकी है। वहीं 10 ग्राम सोना 35 की गिरावट के साथ 90,310 पर आ गया है। सोने ने 3 अप्रैल को 91,205 का ऑल टाइम हाई बनाया था। यानी, इस लेवल से सोना 895 गिर चुका है। एक्सपर्ट इस साल सोने के दाम 94 हजार प्रति दस ग्राम तक जाने का अनुमान लगा रहे हैं। विनोद उपाध्याय / 04 अप्रैल, 2025