अहमदाबाद (ईएमएस)| पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मण्डल ने एक बार फिर वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज कर अपनी उत्कृष्टता साबित की है। इस अवधि में माल लदान, माल राजस्व, यात्री राजस्व, बुनियादी ढांचे के उन्नयन, यात्री सुविधाओं आदि में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की गईं। ये सफलताएँ मण्डल रेल प्रबंधक सुधीर कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में संभव हुई हैं। प्रमुख वित्तीय उपलब्धियाँ: 1. 2024-25 में अब तक का सबसे अधिक 2710.3 औसत वैगन/दिन का लोडिंग दर्ज किया है, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 2637.05 औसत वैगन/दिन से 2.77% अधिक है। वित्त वर्ष 24-25 में 46.7713 मिलियन टन का माल लदान किया गया। 2. कंटेनर लोडिंग राजस्व 2024-25 में रु. 2241.14 करोड़ रहा जबकि 2023-24 में यह रु. 2149.38 करोड़ था, इसमें 4.27% की वृद्धि दर्ज की गई। 3. यात्री राजस्व 2024-25 में रु. 1691.26 करोड़ रहा, 2023-24 में यह रु. 1569.44 करोड़ था, इसमें 7.76% की वृद्धि हुई। 4. ऑटोमोबाइल फ्रेट 2024-25 में रु. 228.17 करोड़ रहा, 2023-24 में यह रु. 206.12 करोड़ था, इसमें 10.70% की वृद्धि दर्ज की गई। 5. नॉन फेर रेवन्यू (एनएफआर) 2024-25 में रु. 10.68 करोड़ रहा, 2023-24 में यह रु. 7.17 करोड़ था, इसमें 48.95% की वृद्धि हुई। 6. पे एंड यूज़ राजस्व 2024-25 में ₹0.98 करोड़ रहा, 2023-24 में यह रु. 0.53 करोड़ था, इसमें 84.91% की वृद्धि दर्ज की गई। बुनियादी ढांचे में विकास: · भारतीय रेलवे में पहली बार बॉक्स पुलिंग विधि से एलएचएस/आरयूबी का निर्माण किया गया। · महेसाणा-भीलड़ी लाइन पर ब्रिज नंबर 100 का पुनर्वास और 10 पुलों का पुनर्निर्माण किया गया। · 4 नए आरओबी और 31 नए आरयूबी का निर्माण पूरा हुआ। · 34 मानव रहित समपार फाटक समाप्त किए गए। · 10 सेक्शनों के 150.54 किमी रेलवे ट्रैक पर गति में वृद्धि की गई। माल परिवहन एवं संरचना: · कंटेनर लोडिंग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, 14,042 रेक, 6,36,923 वैगन और 21.78 मिलियन टन भार लोड किया गया, जिससे रु. 2241.14 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। · ऑटो मोबाइल लोडिंग में वृद्धि दर्ज की गई, 1,586 रेक, 41,544 वैगन और 1.09 मिलियन टन भार लोड किया गया, जिससे रु.228.17 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। · महेसाणा में विकसित महेसाणा कॉन्क्लेव आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य आर्थिक विकास को बढ़ावा देना था। · सनोसरा, मोथाला और नलिया में तीन नए गुड्स शेड्स खोले गए। · ऊंझा से 26 फरवरी 2025 को भारतीय रेलवे का प्रथम एक्सक्लूसिव कंटेनर रेल टर्मिनल (ईसीआरटी) शुरू किया गया। · मालिया मियाणा गुड्स शेड (एमएएलबी) को 24 मार्च 2025 को ईसीआरटी के रूप में कमीशन किया गया। · गांधीधाम गुड्स शेड को 26 मार्च 2025 से एक सीआरटी (कंटेनर रेल टर्मिनल) के रूप में कमीशन किया गया। यात्री सेवाएँ एवं डिजिटलीकरण: · 5 जुलाई 2024 को रु. 7.04 करोड़ का एकदिवसीय यात्री राजस्व अर्जित किया गया, यह मंडल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। · 12 मार्च 2025 को 1.18 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जो एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। · 21 मार्च 2025 को भुज-राजकोट के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू की गई। · डिजिटल लेनदेन में अहमदाबाद मंडल अग्रणी रहा, जहाँ पीआरएस टिकटों में डिजिटल लेनदेन 15.17% और आय 21.39% रही, जबकि यूटीएस टिकटों में डिजिटल लेनदेन 19.36% और आय 19.32% दर्ज की गई। · भुज-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 अगस्त 2024 से शुरू की गई। · भारत की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन (भुज-अहमदाबाद) को प्रधानमंत्री ने 16 सितंबर 2024 को हरी झंडी दिखाई। · गांधीनगर स्टेशन पर क्यूआर कोड आधारित पूछताछ सुविधा विकसित की गई। · यूपीआई भुगतान के लिए क्यूआर कोड डिवाइस सभी काउंटरों पर स्थापित किए गए। विशेष आयोजन एवं यात्री सुविधाएँ: · कोल्डप्ले कॉन्सर्ट (जनवरी 2025) के लिए 9 विशेष ट्रेनें चलाई गईं, जिससे रु. 1.21 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। · महाकुंभ मेला (जनवरी-फरवरी 2025) के लिए 23 विशेष ट्रेनें संचालित की गईं, जिससे रु. 3.43 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। · 1,086 अतिरिक्त कोच जोड़े गए, जिससे 70,337 यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिली और रु. 5.74 करोड़ का राजस्व अर्जित हुआ। · 395 विशेष ट्रेनों द्वारा 3.77 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जिससे रु.33.91 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। अन्य प्रमुख उपलब्धियाँ: · वटवा स्टेशन पर 20 जनवरी 2025 को नया बुकिंग कार्यालय और यूटीएस विंडो स्थापित की गई। · 6 स्टेशनों पर कुल 10 एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) लगाए गए। · भुज स्टेशन पर 22 मार्च 2025 को एटीवीएम की स्थापना की गई। · टिकट चेकिंग अभियान के दौरान रु. 21.68 करोड़ की जुर्माना वसूला गया। · स्वच्छता अभियान के तहत रु. 4.42 लाख की जुर्माना वसूला गया। · रेल कोच रेस्टोरेंट और वाणिज्यिक कियोस्क के लिए एनएफआर अनुबंध किए गए, जिसमें आम्बली रोड स्टेशन के लिए रु. 2.48 करोड़ और गांधीधाम स्टेशन के लिए रु. 3.43 करोड़ (10 वर्षों के लिए) का अनुबंध शामिल है। · साबरमती, महेसाणा, भुज, गांधीधाम और पालनपुर स्टेशनों को एफएसएसएआई द्वारा ईट राइट स्टेशन प्रमाणन प्राप्त हुआ। · पालनपुर और चाँदलोडिया स्टेशनों पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र के अनुबंध किए गए। · प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीन के लिए तीन नए 5-वर्षीय अनुबंध किए गए, जिसमें अहमदाबाद के लिए रु. 0.12 करोड़/वर्ष, साबरमती के लिए रु. 0.10 करोड़/वर्ष और गांधीधाम के लिए रु. 0.07 करोड़/वर्ष का अनुबंध शामिल है। अहमदाबाद मंडल की यह उपलब्धियाँ माननीय प्रधानमंत्री के विकसित भारत @2047 विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। सतीश/04 अप्रैल