क्षेत्रीय
31-Mar-2025


जांजगीर-चांपा(ईएमएस)। शहर के प्रसिद्ध कृष्णा अस्पताल के एक डॉक्टर पर एक महिला ने अशोभनीय व्यवहार और छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए, जिससे वहां तनावपूर्ण माहौल बन गया। महिला के परिजनों और समाज के अन्य लोगों के आक्रोश के चलते अस्पताल परिसर में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए चांपा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि आरोप लगने के बाद संबंधित डॉक्टर अस्पताल से फरार हो गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और अस्पताल प्रशासन से भी स्पष्टीकरण मांगा है। पीड़ित महिला और उसके परिवार ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)31 मार्च 2025