क्षेत्रीय
30-Mar-2025
...


भोपाल(ईएमएस)। शहर के शाहपुरा थाना इलाके में बैखौफ बाइक पर सवार दो लुटेरो ने एक महिला को अपना निशाना बनाकर उसके गले में पहनी सोने की चेन झपटकर भाग गए। पुलिस आरोपियो की पहचान जुटाकर उनकी धरपकड़ के प्रयास कर रही है। बताया गया है की घटना 27 मार्च रात करीब साढ़े आठ बजे की है। वारदात के समय पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ गिरजाघर से प्रेयर सभा में शामिल होने के बाद वापस लौट रही थी। मिली जानकारी के अनुसार शाहपुरा थाना क्षेत्र के रोहित नगर के नजदीक बंसल विहार कॉलोनी में रहने वाली शिरीन लुईस पिता स्वर्गीय जन लुईस (40) गुरुवार शाम को अपनी छोटी बहन डर्थी लुईस और बेटी के साथ दो पहिया एक्टिवा वाहन से सलैया में स्थित बीडीए कॉलोनी में गिरजाघर में प्रार्थना सभा में शामिल होने गई थी। देर शाम तीनो गिरजाघर से वापस लौट रही थी। करीब साढे सात बजे जैसै ही तीनों एचपी पेट्रोल पंप के पास पहुंची तभी बिना नंबर की बाइक पर सवार आये दो बदमाशो में से पीछे बैठे युवक ने शिरीन लुईस के गले में पहनी हुई सोने की चेन पर झपट्टा मारकर उसे अपने कब्जे में कर लिया, सोने की चेन में सोने का एक पेंडेंट भी था। महिला ने पुलिस को बताया की बाइक चला रहा लड़का हेलमेट पहने था। महिला पहले घटना की शिकायत दर्ज कराने मिसरोद थाने पहुंची थी। वहां उन्हें बताया गया कि लूट का घटनास्थल शाहपुरा थाना इलाके में आता है। जिसके चलते वह अगले दिन सुबह के समय थाने शाहपुरा थाने पहुंची। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जॉच शुरु कर दी है। जुनेद / 30 मार्च