भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल के न्यू मार्केट थाना इलाके से शनिवार की शाम को मुंबई से आई पुलिस पार्टी ने एक दंपती को हिरासत में लिया है। सूत्रो की मानी जाये तो करोड़ों रूपए की साइबर ठगी के एक मामले में मुंबई पुलिस को उन दोनो की तलाश थी। उनकी तलाश में जुटी मुंबई पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस करती हुई भोपाल पहुंची थी। यहां क्राइम ब्रांच को इसकी सूचना दी इसके बाद भोपाल क्राइम ब्रांच टीम की मदद से दोनों को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक सुधांशु नाम के व्यक्ति व उसकी पत्नी को हिरासत में दिया गया है। भोपाल क्राइम ब्रांच अफसरो का कहना है कि मुंबई क्राइम ब्रांच टीम ने भोपाल आकर दो लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं दी गई है, उन्हें किस प्रकरण में उनकी तलाश थी। जुनेद / 30 मार्च