शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, चैत्र शुक्ल पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पूर्वे तिथि दोइज, सोमवासरे, अश्वनी नक्षत्रे, वैश्य योगे, कौलव करणे, मेष की चंद्रमा, सव्याल मास, 10 मु. मूल समाप्त दिन के 4/24 पंचक समाप्त सांय 6/40 तथापि उत्तर दिशा की यात्रा शुभ व उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, दार्शनिक, चपल, चंचल, उद्यमी, शिक्षक-शिक्षाविद्, नौकरी करने वाला, पटवारी, माईनिंग का व्यापारी, कुशल शासक-प्रशासक, उद्योगपति, धनी होगा। मेष राशि :- अपने आप पर नियंत्रण रखें, चिन्ता विभ्रम तथा अशांति से बचें, रुके कार्य बनेंगे। वृष राशि :- कोई शुभ समाचार हर्षप्रद रखे, थकावट बेचैनी तथा धन का व्यय अवश्य होगा। मिथुन राशि :- शुभ समाचार से हर्ष तो होगा किन्तु भावना उत्तेजित होगी, मानसिक कष्ट होगा। कर्क राशि :- दैनिक कार्यवृत्ति में सुधार हो एवं कार्य योजनाएं फलीभूत होगी, भिन्न-मिलन। सिंह राशि :- असमंजस क्लेशप्रद रखें, झूठे आश्वासन पर विश्वास न करें, समय का ध्यान रखें। कन्या राशि :- दैनिक व्यवसाय गति अनुकूल, स्त्री वर्ग से हर्ष-उल्लास, लाभ होगा, ध्यान रखें। तुला राशि :- समय पर सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे, बौद्धिक विकास की क्षमता में वृद्धि अवश्य होगी। वृश्चिक राशि :- अनायास तनाव-क्लेश, अशांति, उपद्रव, विरोधी से विवादास्पद स्थति बनेगी। धनु राशि :- समय की अनुकूलता से लाभांवित होंगे, शुभ समाचारों के मिलने से खुशी होगी। मकर राशि :- स्त्री शरीर कष्ट होगा, कुटुम्ब में सुखवर्धन के योग बनेंगे, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुंभ राशि :- कार्यकुशलता से संतोष, परेशानी व चिन्ताजनक स्थिति बनेगी, ध्यान रखें। मीन राशि :- स्थिति में सुधार होगा, व्यवसाय अनुकूल, अधिकारी सहयोग करें। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका