जबलपुर, (ईएमएस)। शहर में आज 30 मार्च को चैत्र नवरात्री, गुड़ी पड़वा, चेटीचंड, और कल 31 मार्च को ईद-उल-फितर के त्यौहार को लेकर नगर निगम द्वारा साफ सफाई, पेयजल और प्रकाश सहित अन्य व्यवस्थाएं चाक चौबंद की गई है| निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने बताया कि शहर में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश एवं अन्य आवश्यक सभी व्यवस्थाएं बेहतर कराई गई हैं। धार्मिक स्थलों मंदिरों, मस्जिदों के आस-पास प्रतिदिन आवश्यक साफ-सफाई, चूने की लाईन, दवा का छिड़काव, शोभा यात्राओं के मार्गो पर साफ-सफाई, चूने की लाइन, आवश्यक प्रकाश व्यवस्था, शहर में निर्बाध जलापूर्ति की व्यवस्था तथा शोभा यात्राओं के दौरान फायर बिग्रेड की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने सभी अधिकारियों को आदेश जारी कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है| सुनील साहू / मोनिका / 29 मार्च 2025/ 5.44