2025 में मस्क को 11 लाख करोड़ का नुकसान, इसकी 3 वजह वॉशिंगटन(ईएमएस)। बिजनेसमैन इलॉन मस्क की नीतियों से नाराज अमेरिका और यूरोप के लोग उनकी इलेक्ट्रिक कार टेस्ला को जला रहे हैं। पिछले बीते चार महीने में 100 से ज्यादा टेस्ला कारों में आगजनी या तोडफ़ोड़ की गई। यह सब घटनाएं ऐसे समय पर हो रही हैं, जब जल्द ही टेस्ला के इंडियन मार्केट में एंट्री की खबरें हैं। अमेरिका और यूरोप में टेस्ला कारों में आगजनी से मस्क और उनकी कंपनी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने 25 मार्च को टेस्ला पर हमलों की जांच के लिए एक विशेष टास्क फोर्स की घोषणा की है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इलॉन मस्क को सरकारी विभाग में सुधार के लिए डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डीओजीई) का प्रमुख बनाया है। यह डिपार्टमेंट सरकारी खर्च में कटौती पर जोर दे रहा है। मस्क के डिपार्टमेंट ने खर्च में कटौती के लिए करीब 20 हजार लोगों को सरकारी नौकरियों से नौकरी से निकाल दिया है, जबकि 75 हजार लोगों ने बायआउट (मर्जी से नौकरी छोडऩा) का फैसला किया है। ट्रम्प ने मस्क के डिपार्टमेंट की सलाह पर दुनियाभर के गरीब और विकासशील देशों को अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) तहत दी जाने वाली मदद रोक दी थी। इन वजहों से मस्क और उनकी कंपनी के खिलाफ काफी ज्यादा गुस्सा दिखाई दे रहा है। आशीष दुबे / 28 मार्च 2025