लोहरदगा(ईएमएस)।अनिल टाइगर की कांके, रांची में हुई निर्मम हत्या के विरोध पर भाजपा तथा धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं ने मिलकर हेमन्त सरकार का पुतला दहन स्थानीय पावरगंज चौक में किया।पुतला दहन में शामिल होते हुए ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि आये दिन झारखण्ड के विभिन्न जिलों में सनातनी जनप्रतिनिधियों का निर्मम हत्या हो रही है, झारखण्ड की कानूनी व्यवस्था पूर्णतः ध्वस्त हो चुका है। एक ओर कल झारखण्ड राज्य के कद्दावर व नामी हिन्दू नेता अनिल टाइगर की सरेआम कांके रांची में हत्या कर दी गयी, तो दूसरी ओर कुछ दिन पहले हजारीबाग में भी सरेआम एक गल्ला व्यापारी की हत्या कर दी गयी थी।वहीं दो दिन पहले मंगला जुलूस में भी पथराव की गम्भीर घटना को अंजाम दिया गया है।जबकि विगत वर्ष गुमला ज़िला के घाघरा प्रखंड में भी दुर्गा पूजा के दौरान दुर्गा समिति सदस्य पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ था, जिसमे हमलावर के ऊपर कार्रवाई करने के स्थान पर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा निर्दोष सनातनियों के ऊपर एफ आई आर कर उन्हें बुरी तरह फंसा दिया गया जिसकारण आज भी ये सभी बेहद परेशान और हतोत्साहित हैं।बार मिन्नतें करने के बाद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा निर्दोषों को राजनीतिक इशारे पर सताया जा रहा है.झारखण्ड राज्य की हालात दिनोदिन बद से बद्तर होते जा रही है, लॉ एंड आर्डर पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।वहीं भाजपा के नेता अजय पंकज ने कहा कि पुलिस प्रशासन के बड़े पदाधिकारी लॉ एंड आर्डर को सख्ती से लागू करने का आदेश मुख्यालय से जारी तो कट देती है,पर हमेशा की तरह यह खोखली आश्वासन ही साबित होती है।अपराधियों द्वारा सरेआम घटना को अंजाम देकर झारखण्ड की लॉ एंड ऑर्डर का मखौल उड़ाना अब तो आम बात हो गयी है।पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा नेता समेत विभिन्न हिन्दू संगठन के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहें। कर्मवीर सिंह/27मार्च25