-शराब पीने को लेकर दोनों दंपत्ति में होता है विवाद भोपाल(ईएमएस)। नजीराबाद थाना इलाके में स्थित खेड़ली मजीदगढ में पत्नि के मायके से एक साल बाद वापस लौटने पर गुस्साए पति ने उसके पैर में कुल्हाड़ी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पत्नी का अस्पताल में उपचार जारी है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला कायम कर लिया है। थाना पुलिस ने बताया कि खेड़ली मजीदगढ़ में रहने वाला जालम सिंह अहिरवार मेहनत-मजदूरी का काम करता है। उसके परिवार में पत्नी रामश्री अहिरवार (35) और तीन बच्चे हैं। जालम सिंह को शराब पीने की लत है। इसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नि से आये दिन विवाद होता रहता था। विवाद के चलते पत्नि रामश्री करीब एक साल पहले अपने मायके चली गई थी। एक साल बाद बीती सुबह रामश्री वापस पति के घर लौटी। पत्नी के लौटते ही जालम सिंह उससे झगड़ा करते हुए कहने लगा की 1 साल बाद यहां क्यों और क्या लेने आई है। विवाद बढ़ने पर गुस्साये पति 11.30 बजे ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर पत्नि रामश्री पर वार कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से रामश्री के पैर में गंभीर चोट आई है। जुनेद / 27 मार्च