क्षेत्रीय
27-Mar-2025
...


-लोगो ने दबोचा, एक पकड़ाया साथी वाहन छोड़कर हुए फरार भोपाल(ईएमएस)। शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र में स्थित शमशान घाट में अंतिम संस्कार के दौरान एक शातिर चोर ने एक व्यक्ति का पर्स चोरी कर लिया। चालाक चोर ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब अंत्येष्टि के दौरान फरियादी लकड़ी देने के लिये शव की परिक्रमा कर रहा था। लोगो की नजर पड़ते ही उन्होनें बदमाश को धर दबोचा। लेकिन इस बीच आरोपी ने चोरी किया पर्स अपने साथियो को दे दिया जो उसे फरार हो गए। हालांकि भागते समय दोनो बदमाश वह वाहन नहीं ले जा सके जिससे वह यहॉ आये थे। लोगो ने तीसरे आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार करते हुए वाहन को जप्त कर लिया है। पुलिस आरोपी के फरार साथियो की की तलाश कर रही है। थाना पुलिस के अनुसार रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ में रहने वाले मोहन सिंह ठाकुर पिता शालिकराम ठाकुर (55) सब्जी का ठेला लगाते है। मोहन सिंह ठाकुर 26 मार्च की सुबह ग्यारह बजे गौतम नगर स्थित छोला विश्राम घाट में अपनी बड़ी सास भागवती बाई की गमी में आए हुए थे।यहां अंत्येष्टि के बाद सभी लोगो के साथ वह लाइन में लगकर लकड़ी दे रहे थे। इस दौरान शव की परिक्रमा करते समय एक व्यक्ति ने उनकी जेब में रखा पर्स चोरी कर लिया। इसका आभास होने पर मोहन ने फौरन ही पीछे खड़े संदेही युवक को पकड़ लिया। उसकी पहचान बबलू उर्फ फारूख निवासी इंद्रा सहायता नगर के रुप में हुइ्र है। लेकिन आरोपी ने पर्स चोरी करने के तुरंत बाद ही अपने दूसरे दो साथियो को दे दिया था। जो उसके साथ पहले से ही वहां भागने के लिये दो पहिया वाहन लेकर मौजूद थे। साथी के पकड़े जाने पर दोनो आरोपियो ने दो पहिया वाहन से भागने का प्रयास किया वहीं लोग भी दबोचने के लिए पीछे दौड़े। इस दौरान दोनो बदमाश एक्टिवा वाहन मौके पर छोड़कर भाग गए। जिसका नंबर-एम पी 04 यू एफ 5705 है। फरियादी ने बताया की उनके पर्स में 6 हजार की नगदी रखी थी। बाद में आरोपी बबलू फारुख को पुलिस थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामला कायम कर पुलिस उसके फरार दो साथियों की तलाश कर रही है। आशंका है की तीनो से पूछताछ में शहर के हुई कई छोटी-बड़ी चोरियो की अन्य घटनाओ का खुलासा हो सकता है। जुनेद / 27 मार्च