मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ खुला पर कुछ देर बाद ही इसमें बढ़त होने लगी। एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच ही अमेरिकी बाजार में भी गिरावट रही। जिससे भी भारतीय बाजार पर विपरीत प्रभाव पड़ा। अमेरिकी सरकार के आयात पर नए टैरिफ की घोषणा के बाद से भी दुनिया भर के बाजार गिरे। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के चलते घरेलू शेयर बाजार गुरुवार (27 मार्च) को गिरावट में खुले पर कुछ समय बाद ही ये हरे निशान पर पहुंच गये। आज कारोबार के दौरान आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और और एलएंडटी के शेयरों में तेजी रही। आज सुबह 30 शेयरों पर आबीएसई सेंसेक्स 200 से ज्यादा अंक टूटकर 77,087.39 पर खुला। हालांकि, बाद में यह बढ़त में चला गया। वहीं इसी प्रकार 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी भी 40 अंक तकरीबन 0.17 फीसदी फिसलकर 23,446.35 पर खुला। इसके बाद इसमें भी बढ़त आने लगी। सेक्टोरल मोर्चे पर निफ्टी का वाहन इंडेक्स शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा नीचे आया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के गाड़ियों के आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद से ही वाहन शेयरों में गिरावट रही। वहीं गत दिवस भी बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। एसएंडपी 500 1.12 फीसदी की गिरावट के साथ 5,712.20 पर बंद हुआ। वहीं डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 42,454.79 पर बंद हुआ और नैस्डैक कंपोजिट 2.04 फीसदी की गिरावट के साथ 17,899.01 पर बंद हुआ। एनवीडिया के शेयरों में लगभग 6 फीसदी की गिरावट आई, जबकि मेटा प्लेटफॉर्म और अमेज़ॅन जैसे प्रमुख तकनीकी नामों में 2 फीसदी से अधिक की गिरावट आई और अल्फाबेट में 3 फीसदी से अधिक की गिरावट आई। टेस्ला में 5 फीसदी से अधिक की गिरावट आई। गिरजाघ/ईएमएस 27 मार्च 2025