मुम्बई (ईएमएस)। क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद उनकी पूर्व पत्नी और सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक नताशा एक बार फिर भड़कीलें अंदाज में नजर आयीं हैं। नताशा ने सोशल मीडिया में अपनी बिकिनी की तस्वीरें साझा की हैं। वह समुद्र में मस्ती करती नजर आ रही हैं। क्रिकेट प्रशंसका भी नताशा के इस पुराने रूप को देखकर हैरान हैं। उनकी तस्वीरों पर कई कमेंट भी आ रहे हैं। हार्दिक नताशा स्टेनकोविक के अफेयर की शुरुआत 2018 में शुरू हुई जब वे मुंबई के एक नाइट क्लब में मिले। वहीं साल 2018 : में पंड्या ने मुंबई में एक भव्य जन्मदिन समारोह की मेजबानी की, जिसमें नतासा उपस्थित थीं। दोनों पहली बार मिले। वहीं साल 2020 : में कोरोना महामारी के बीच ही लॉकडाउन में दोनो की शादी हुई। वहीं इसके बाद दोनों के घर बेटे अगस्त्य पंड्या का जन्म हुआ, जो उनके रिश्ते में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। वहीं साल 2023 में इस जोड़े ने उदयपुर में ईसाई और हिंदू दोनों रीति-रिवाजों के साथ फिर से शादी की। वहीं इसके एक साल बाद ही दोनों की शादी टूटने की पहली बार अफवाह फैली। इसके बाद दूरियां बढ़ती गयीं और 2024 में ये दोनो आधिकारिक तौर पर अलग हो गये। इसके बाद नताशा सर्बिया लौट गई मॉडलिंग में लग गयी। गिरजा/ईएमएस 26 मार्च 2025