राज्य
कानपुर(ईएमएस)। कानपुर में जर्मन शेफर्ड ने 91 साल की मालकिन को नोच-नोचकर मार डाला। बहू और पोते चाहकर भी कुछ नहीं कर सके, क्योंकि दोनों के पैर में फ्रैक्चर था। सिर्फ बेबस होकर चीखते-चिल्लाते रहे। पड़ोसी भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। 2 घंटे बाद पुलिस और नगर निगम की टीम पहुंची, तब कुत्ते को काबू में किया। हालांकि, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। खून से लथपथ महिला को हैलट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डेढ़ साल से जर्मन शेफर्ड कुत्ता इनके साथ था। एक महीने का था तब पोता धीर खरीदकर लाया था। विनोद उपाध्याय / 19 मार्च, 2025