देहरादून (ईएमएस)। उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल और जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार ने उत्तराखंड सरकार के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के मंत्रिमंडल से त्यागपत्र देने के निर्णय पर खुशी जाहिर की है और आखिरकार उन्हें त्यागपत्र देना ही पड़ा। यहां जानकारी देते हुए प्रभात डंडरियाल और सुरेश कुमार ने कहा कि त्यागपत्र तो उसी समय प्रेमचंद अग्रवाल को दे देना चाहिए था जब यह प्रकरण हुआ था लेकिन देर आए दुरुस्त आए वाली कहावत चरितार्थ हो गई और पर्वतीय क्षेत्र के लोगों पर अमर्यादित टिप्पणी की जितनी निंदा की जाये वह कम है और वहीं दूसरी ओर आंदोलनकारियों को सड़क छाप कहना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट को भी इसका खामियाजा भुगतना पडेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को तो प्रेमचन्द अग्रवाल को उसी समय बर्खास्त कर देना चाहिए था और उन्होंने प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर भी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अन्यथा इसके गंभीर परिणाम सामने आयेंगें। उन्होंने कहा कि यह महेंन्द्र भट्ट ने तो आंदोलनकारियों को सड़क छाप तक कहा था और इन पर भी भारतीय जनता पार्टी को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए भाजपा नेतृत्व को तत्काल ठोस पहल करनी चाहिए अन्यथा आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते है। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/18 मार्च 2025
processing please wait...