राज्य
18-Mar-2025


जबलपुर, (ईएमएस)। कैंट थाना अतंर्गत टैगोर गार्डन के सामने खड़ा एक ई रिक्शा अज्ञात चोर चोरी कर ले गया| कैंट पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार भानतलैया निवासी 23 वर्षीय ई-रिक्शा चालक विवेक सोंधिया ने गत 9 मार्च की शाम 5 बजे अपना ई रिक्शा क्रमांक एमपी 20 जेड एन 3244 को टैगोर गार्डन के सामने खड़ा कर गार्डन के अंदर चला गया था, जहां से शाम 6.30 बजे वह गार्डन से बाहर आया तो देखा कि उसका ई-रिक्शा गायब था| उसने आसपास देखा लेकिन उसका ई रिक्शा नहीं मिला| पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया है| सुनील साहू / मोनिका /18 मार्च 2025/ 04.51