राज्य
17-Mar-2025
...


कोहेफिजा मंदिर में भगवान महावीर की वंदना,, भोपाल (ईएमएस)। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के परम शिष्य मुनि प्रमाण सागर महाराज सासंघ राजधानी के जैन मंदिरों की वंदना कर रहे हैं। आज कोहेफिजा जैन मंदिर में मुलनायक भगवान महावीर स्वामी के दर्शन कर मुनि संघ के सानिध्य में भगवान महावीर का अभिषेक और विशेष पूजा अर्चना की गई। प्रवक्ता अंशुल ने बताया मुनि संघ की आचार्य संपन्न हुई। समाज सेवी सुनील जैन 501 गुनायतन परिवार के परम संरक्षक बने। समाज ने उन्हें सम्मानित किया। आशीष वचन में मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने कहा जीवन में जो उपलब्ध है, उसको देखना ही संतोष है। और जो अनुपलब्ध है, उसके पीछे भागना असंतोष है। आज प्रत्येक व्यक्ति दुखी है, पर धर्म ऐसा कल्पवृक्ष है, जो सभी को आत्मिक सुख प्रदान करता है। मुनि श्री ने कहा जिसके मन में अहंकार है, वह दुखी और परेशान है। और जिसने अपने अहंकार को विसर्जित कर दिया वह सदा सुखी और संतोषी है। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष महेंद्र चौधरी, सचिव प्रणव चौधरी, सुनील 501, संजय मालिया, संजीव, कोहिफजा महिला मंडल की श्रीमती संगीता चौधरी, ममता, आरती 501, नीलेश जैन, बबीता, अलका सिंघई, संजना जैन आदि मौजूद थे। अंशुल जैन / 17 मार्च, 2025