राज्य
17-Mar-2025


भोपाल(ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान के आकस्मिक निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। दिवंगत डॉ. प्रधान, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के पिताजी हैं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि डॉ. प्रधान का जीवन राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित्रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संदेवनाएं प्रकट की। हरि प्रसाद पाल / 17 मार्च, 2025