इन्दौर (ईएमएस) श्री जगन्नाथ नारायण वृद्धाश्रम नेत्र चिकित्सालय परिसर में विप्र नारी शक्ति सेवा संस्थान की संस्थापक प्रमिला कैलाश शर्मा की उपस्थिति में नारी शक्ति सेवा संस्थान ने फागोत्सव मनाया। इस दौरान आश्रम में निवासरत वृद्ध परिजनों के विचारों को सुन उनका मन संवेदना से भर गया । इस अवसर पर विप्र नारी शक्ति सेवा संस्थान के विभिन्न प्रकोष्ठों ने वृद्धाश्रम में वस्त्र, भोजन, नाश्ता आदि की सेवा प्रदान की। वहीं भजन, गीत, कविता और गीतों ने समा बांध दिया। आयोजन में इंदौर लेखिका संघ की ओर से मणिमाला शर्मा, सुषमा शुक्ला, रंजना शर्मा, गायत्री शर्मा, अंजलि मिश्रा उपस्थित रही। ज्ञात हो कि विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था संस्कार एवं संस्कृति की धरोहर सहेजने में 2017 से सतत प्रयासरत है। आनन्द पुरोहित/ 17 मार्च 2025