नवनिर्वाचित अहिवारा नपाध्यक्ष कुशवाह ने स्वरोजगार में सहायता देने दिया आश्वासन भिलाई (ईएमएस)। समाज सेवी संगठन लोकार्पण समिति द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर के साथ आर्थिक रूप से सक्षम बनाने कार्य करती आ रहा है। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर अहिवारा के शीतला मंदिर प्रांगण में महिलाओं को संगठित करने उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने हेतु लोकार्पण समिति द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजेश्वरी ठाकुर एवं मालती ठाकुर को शाल और श्रीफल के कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में अहिवारा नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा वार्ड पार्षद लता बंजारे,शिक्षक नरेंद्र धनकर ,पूर्व पार्षद अरुण बंजारे युवा समाज सेवी पदम जैन लोकार्पण समिति के प्रदेश अध्यक्ष इस्माईल खान सहित आदिवासी समाज के वरिष्ठ गण उपस्थित हुए । कार्यक्रम का शुभारम्भ में अतिथियों के सम्मान के पश्चात छत्तीगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अतिथि उद्बोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा ने महिलाओं को शासन की जनकल्याण कार्यक्रम की जानकारी के साथ उन्हें स्वरोजगार स्थापना में पालिका की ओर से हर सभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया और साथ ही लोकार्पण समिति के सामाजिक कार्यों की जानकारी ली और और इनके द्वारा समाज हित में किये जाने वाले कार्यों की जमकर सराहना की। लोकार्पण समिति के अध्यक्ष इस्माईल खान के द्वारा कार्यक्रम में महिलाओं को स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्य तथा बिक्री कला की जानकारी दी। अहिवारा क्षेत्र आस पास के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को भी महिला शक्ति केंद्र के माध्यम से स्वरोजगार दिया जा रहा है जिसमें अहिवारा , आहेरी, बानबरद , देउरझल में लगभग 25 महिला समूह की महिलाओ को स्व रोजगार का प्रशिक्षण दिया गया है। समूह को शासन के पंजीयन विभाग से पंजीकृत कर उन्हें शासन के अन्य विभाग कि योजनाओ के माध्यम से जुड़ कर विभाग की जानकारी दिया जा रहा है। महिलाएं स्वालंबी बन कर अपने तथा उनके परिवार को आर्थिक रूप से सक्षम बन रही है। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोकार्पण समिति एवं जय बूढ़ा देव महिला समूह द्वारा अहिवारा क्षेत्र की विभिन्न क्षेत्रों में की गई उनके कार्यों हेतु वरिष्ठ नागरिको का सम्मान पालिका अध्यक्ष किया गया। महिला दिवस पर श्रीमती भारती साहू,एवं रेखा ठाकुर द्वारा महिला सशक्तिकरण पर अपनी विचार रखा। इस दौरान भारती साहू, युवा समाज सेवी पदम जैन, अरुण बंजारे ,नरेंद्र धनकर ने भी उद्बोधन दिया। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आदिवास गोंड समाज की वरिष्ठ पदाधिकारी जय बूढ़ा देव महिला समूह की राजेश्वरी ठाकुर,अध्यक्षरेखा ठाकुर सचिव मधु ठाकुर,अनीता ठाकुर, कोषाध्यक्ष ,हेमीन ठाकुर,पुष्पा ठाकुर,सपना ठाकुर,बिंदु गोंड ,इंदु ठाकुर,नीतू ठाकुर,बूढ़ा देव महिला समूह की मालती ठाकुर अध्यक्ष, सोनकुंवर सचिव, तामेश्वरी ठाकुर, कोषाध्यक्ष तारा ठाकुर,रूपा ठाकुर नीरा ठाकुर आशा ठाकुर देवकी दुर्गा ठाकुर, उत्तम बाई ठाकुर रीनू ठाकुर सहित समूह की 60 महिलाए उपस्थित हुई । कार्यक्रम का संचालन इस्माईल खान के द्वारा किया गया । ईएमएस/शमशीर सीवानी/ 16 मार्च 2025