राज्य
15-Mar-2025
...


इन्दौर (ईएमएस) खातीपुरा स्थित सांई मंदिर पर श्री देवी अहिल्या सांई सोशल भक्त समिति द्वारा फाग महोत्सव आयोजित किया गया। समिति अध्यक्ष भोलासिंह ठाकुर, भूपेंद्र चोपड़ा एवं रजनीकांत जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में सांई बाबा के भजनों के साथ ही फाग के गीत भी गाए। इस दौरान सभी भक्तों ने बाबा को रंग-गुलाल लगाकर फूलों से होली खेली। तत्पश्चात महाआरती का आयोजन कर भक्तों को प्रसादी का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में कैलाश गुप्ता, अजय बियाणी, श्याम आशीजा, मनीष जिंदल, चेतन शर्मा, सुरज ठाकुर, संतोष नरवरिया, ऋतुराज, श्याम अनंतकर, संजय दुबे सहित अनेक सांई भक्त मौजूद थे। आनन्द पुरोहित/ 15 मार्च 2025