अहमदाबाद (ईएमएस)| शहर में असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस और अहमदाबाद नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है| खासकर शहर के पूर्व स्थित वस्त्राल इलाके में आतंक मचाने वाले गुंडों को कानून का एहसास कराने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है| इस कार्रवाई से साफ संदेश दिया गया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी| दरअसल पूर्वी अहमदाबाद के वस्त्राल इलाके में पिछले कुछ समय से असामाजिक तत्वों द्वारा लोगों में डर का माहौल बनाया जा रहा था| ऐसे तत्वों ने गुंडागिरी कर आम नागरिकों को परेशान किया। ऐसे असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए अहमदाबाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा की और व्यवस्था के साथ ऑपरेशन शुरू कर दिया| इसके अंतर्गत मुख्य आरोपी के तौर पर राजवीर सिंह बिहोला का नाम सामने आने के बाद उसकी अवैध रूप से बनाई गई संपत्ति पर बुलडोजर चला दिया गया था| अहमदाबाद नगर निगम की टीम ने पुलिस की मदद से अमराईवाड़ी में राजवीर सिंह बिहोला की टेलर चाली के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह मकान नियमों का उल्लंघन कर बनाया गया था, जिसके चलते इसे ढहाने का फैसला किया गया। यह कार्रवाई सिर्फ एक घर तोड़ने तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि असामाजिक तत्वों को चेतावनी देने की भी कोशिश थी| प्रशासन की इस सख्ती ने साफ कर दिया कि दबंगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। सतीश/15 मार्च