कोरबा (ईएमएस) प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री सह कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन के गृहग्राम चारपारा कोहड़िया स्थित निज निवास स्थान पर हर्षोल्लास के साथ होली मनाई गई। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन के निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। सुबह से ही उनके निवास पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरु हो गई थी। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने सभी को रंग लगा, गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा की होली का त्यौहार हमें गिले-शिकवे भूलाकर आपसी भाईचारे के साथ काम करना सीखाता है। इसी को ध्यान में रखकर उन्होंने जिलेवासियों से मिल-जुलकर जिले व प्रदेश के विकास में योगदान देने की बात की। उन्होंने आगे कहा की खुशियों का यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में समृद्धि व सद्भाव का रंग लाए और नई ऊर्जा के संचार का माध्यम बने। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, कोसाबाडी मंडल के अध्यक्ष राजेश राठौर, बालको मंडल अध्यक्ष दिलेंद्र यादव, दर्री मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू, कोरबा मंडल के पूर्व अध्यक्ष परविंदर सिंह, वर्तमान अध्यक्ष योगेश मिश्रा, बांकीमोंग्ररा मंडल के पूर्व अध्यक्ष भागवत विश्वकर्मा, सर्वमंगला मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, सतनामी कल्याण समिति के प्रमुख यू.आर. महिलांगे, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, पार्षद नरेंद्र देवांगन, निज सचिव नरेंद्र पाटनवार, राजेन्द्र अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, नारायण ठाकुर, तुलसी ठाकुर, अनिल यादव, रामकुमार राठौर, युवा मोर्चा के मंत्री वैभव शर्मा, कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ता व आमजन नागरिक सहित विभिन्न समाजों के प्रमुख अधिक संख्या में होली मिलन समारोह में शामिल हुए। 15 मार्च / मित्तल