कोरबा (ईएमएस) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोरबा के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने समस्त कोरबा वासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली प्रेम, सौहार्द्र और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह त्यौहार समाज में रंगों की तरह खुशियां और एकता घोलने का कार्य करता है। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने सभी नागरिकों से अपील करी हैं कि वे होली को आपसी प्रेम और सौहार्द्र के साथ मनाएं तथा पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए सुरक्षित और स्वच्छ होली खेलें। उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव सामाजिक समरसता और विकास के लिए कार्य करती रही है और आगे भी जनसेवा के लिए तत्पर रहेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष ने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भी आग्रह किया कि वे जरूरतमंदों की सहायता करें और इस पर्व को सेवा भाव के साथ मनाएं। उन्होंने आशा जताई कि यह होली सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य लेकर आएगी। 13 मार्च / मित्तल