राज्य
13-Mar-2025
...


जबलपुर, (ईएमएस)। लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष तपन भौमिक की अनुशंसा पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट शैलेश साहू को लोकतंत्र प्रहरी का जबलपुर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश संयोजक नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि शैलेश साहू का कार्यक्षेत्र जबलपुर कटनी नरसिंहपुर मंडला सिवनी और छिंदवाड़ा होगा। सुनील साहू / मोनिका /13 मार्च 2025/ 02.43