जबलपुर, (ईएमएस)। मातृशक्ति महिला मंडल रानीताल चौक जबलपुर द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार शाम 4 बजे वृद्धाश्रम की 50 महिलाओं का घरेलू सामग्री देकर सम्मान कर आशीर्वाद पर प्राप्त किया। इस अवसर पर मंडल की मंजू वर्मा, मेघा रैकवार, सोनिया सोंधिया, निशा घोष, सरोज शर्मा, सीमा गुप्ता, अनीता दुबे, रेखा विश्वकर्मा, निशा पटेल, नीता शर्मा, पूनम राजपूत, प्रीति मिश्रा, पूजा समर्थ वर्षा साहू, उमा ठाकुर, अंजना कुशवाहा, बबली कुशवाहा, सारिका कोरचे, श्रद्धा ठाकुर सहित मातृशक्ति महिला मंडल की सभी बहनों ने अपना बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। संगठन ने समाज की सभी महिलाओं से अनुरोध किया कि वे आगे आए और निराश्रित वृद्ध महिलाओं का यथासंभव सहयोग करें। सुनील साहू / मोनिका /13 मार्च 2025/ 01.55