रायपुर,(ईएमएस)। छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मण्डल क्षेत्रीय कार्यालय के वैज्ञानिक मानिक चंदेल, उप अभियंता एस. के. चौधरी, निगम जोन 4 सहायक अभियंता दीपक देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर एवं जोन 4 स्वास्थ्य विभाग और नगर निवेश विभाग के सम्बंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिति में पुलिस प्रशासन बल के सहयोग से राजधानी शहर रायपुर के गोलबाजार में समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से दुकानों में प्रतिबंधित पॉलीथिन की आकस्मिक जाँच और निरीक्षण किया। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान गोलबाजार की 10 दुकानों से लगभग 35 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन को जप्त कर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर जोन 4 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने सम्बंधित दुकान संचालकों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए कुल 12900 रूपये का जुर्माना किया है। सत्यप्रकाश/किसुन/11 मार्च 2025