नई दिल्ली (ईएमएस)। सरकार ने उड़द के शुल्क मुक्त आयात को 31 मार्च, 2026 तक एक और साल के लिए बढ़ा दिया है। एक सरकारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। पहले यह प्रावधान इस साल मार्च तक था। म्यामां भारत को उड़द का मुख्य निर्यातक देश है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा कि इस कदम से घरेलू बाजारों में दलहन कीमतों को स्थिर करने में मदद मिलेगी। चालू वित्त वर्ष में उड़द का आयात अप्रैल-नवंबर के दौरान 60.11 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा। इसमें 54.9 करोड़ डॉलर का आयात म्यामां से किया गया। भारत, म्यामां के अलावा सिंगापुर, थाईलैंड और ब्राजील से उड़द का आयात करता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा उड़द उत्पादक और उपभोक्ता है। सतीश मोरे/11मार्च ---