राष्ट्रीय
09-Mar-2025


बेंगलुरु,(ईएमएस)। कर्नाटक में इजरायली पयर्टक समेत दो महिलाओं के साथ रेप मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। यहां बताते चलें कि यह घटना गुरुवार रात करीब 11:30 बजे तब हुई जबकि कर्नाटक के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हम्पी के पास सनापुर झील आरोपियों ने 27 वर्षीय इजरायली महिला पर्यटक और 29 वर्षीय होमस्टे संचालिका के साथ दुष्कर्म किया था। इस वारदात के दौरान आरोपियों ने महिलाओं के साथ तीन पुरुषों की जमकर पिटाई भी की थी। मारपीट के बाद आरोपियों ने एक युवक को तुंगभद्रा नहर में फेंक दिया था, जिसका दो दिन बाद शव नहर से बरामद किया गया था। मृतक युवक ओडिशा का पर्यटक बताया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की जांच के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई। इस मामले को गंगावती रूरल पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया। यहां हत्या की भी धाराएं जोड़ी गईं और जांच में मामले को लिया गया। पुलिस ने गहन जांच और छापामारी करते हुए दो आरोपियों मल्लेश उर्फ ​​हांडी मल्ला (22 साल) और चेतन साई सिलेक्यातर (21 साल) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। दोनों ही आरोपी गंगावती के निवासी बताए गए हैं। एक अन्य संदिग्ध आरोपी अभी भी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। हिदायत/ईएमएस 09मार्च25