राष्ट्रीय
03-Mar-2025


कोटा (ईएमएस)। आचार्यश्री 108 प्रज्ञा सागर जी महाराज के सानिध्य में कोटा में 3 दिवसीय नैसर्गिक दीक्षा समारोह संपन्न हुआ। केशलोच के साथ उनका दीक्षा संस्कार हुआ। ब्रह्मचारी देवेन्द्र भैया जी (सूरत), ब्रह्मचारिणी मीना दीदी (उज्जैन) और ब्रह्मचारिणी प्रेमलता दीदी (इंदौर) को क्षुल्लक की दीक्षा विधि विधान से गुरूदेव प्रज्ञा सागर ने दी। प्रचार सचिव मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज द्वारा मंत्रोच्चार के साथ दीक्षा संस्कार शुरु हुए। जिसमें दीक्षार्थियों के परिग्रह त्याग कर नए वस्त्र धारण किए। छुल्लिकाओं ने सफेद धवल सूती साड़ी एवं छुल्लक महाराज ने एक लंगोटी और एक दुपट्टा धारण किया। उसके बाद नामकरण संस्कार किया गया। इसके बाद इन सभी ने मोक्षमार्ग की ओर पहला आधिकारिक कदम रखा। दीक्षार्थी ब्रह्मचारी देवेंद्र अब छुल्लक दिव्यतीर्थ महाराज के नाम से जाने जाएंगे। ब्रह्मचारिणी मीना दीदी और ब्रह्मचारिणी प्रेमलता दीदी छुल्लिका शअसीम प्रज्ञा माता,छुल्लिका अनंत प्रज्ञा असीम प्रज्ञा माता के नाम से जाने जाएंगे। मुख्य संयोजक यतीश खेड़ावाला ने बताया कि पिछले 10 दिन से कोटा के उपनगरों में दीक्षार्थियों की गोद भराई एवम बिंदौरी भव्यता से निकाली गई जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सकल समाज के अध्यक्ष विमल जैन नांता ने बताया कि मधुबन बाग में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रहे। विधायक संदीप शर्मा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, भाजपा शहर अध्यक्ष राकेश जैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आशीष दुबे / 03 मार्च 2025