-दूसरी को आई गंभीर चोट भोपाल(ईएमएस)। टीटी नगर इलाके में पंचशील नगर पुलिया के पास एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने एक्टिवा सवार दो बीए की छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दूसरी को गंभीर चोट आई है। घटना गुरुवार दोपहर करीब 3.30 बजे की है। दोनों सहेलियां कंप्यूटर कोचिंग से लौट रही थी। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर बस को जब्त कर लिया है। थाना पुलिस ने बताया कि महिमा प्रजापति पुत्री राजेश (20) बरखेड़ा पठानी में रहती थी। वह बीएचईएल स्कूल से 12वीं पास करने के बाद एमएलबी कॉलेज से बीए सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। इसके साथ ही हर्षवर्धन नगर में कंप्यूटर सेंटर से सोशल मीडिया एडवरटाइजिंग का कोर्स भी कर रही थी। गुरुवार को दोपहर करीब 3.30 बजे महिमा अपने सहेली इति उपाध्याय के साथ एक्टिवा से कंप्यूटर सेंटर से लौट रही थी, इस दौरान पंचशील नगर पुलिया के पास सागर पब्लिक स्कूल की बस क्रमांक एमपी 04 पीए 3229 उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उन्हें इकाज के लिए तत्काल 1250 अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें हमीदिया रिफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर ने शुरुआती चेकअप के बाद ही महिमा को मृत घोषित कर दिया। उसकी सहेली इति उपाध्याय को गंभीर चोट आई है, उसका अस्पताल में इलाज जारी है। महिमा के परिवार में माता-पिता के अलावा एक बड़ी बहन जिसकी शादी हो चुकी है, और एक छोटी बहन भी है। घायल इति भी नूतन कॉलेज में बीए की सेकंड एयर की छात्रा है। पुलिस ने आरोपी बस चालक रमेश लोवंशी (52) को गिरफ्तार कर लिया है। जुनेद / 28 फरवरी