राज्य
22-Feb-2025
...


अब सिर्फ रात में रहती है गुलाबी ठंड जबलपुर, (ईएमएस)। पहाड़ी इलाकों में बारिश होने के बाद तापमान स्थिर हो गया है| फिलहाल पश्चिमी विक्षोप का असर समाप्त हो चुका है। तापमान औसत से ऊपर चल रहा है जिसकी वजह से अब सूर्योदय से सूर्यास्त तक गर्मी का असर बना रहता है। सुबह और शाम के वक्त हवाओं की ठंडक जरूर बनी रहती है। दिन में धूप तेज लगने लगी है। धूप की वजह से सूर्योदय से सूर्यास्त तक गर्मी बनी रहती है। शाम ढलते ही उत्तरी हवाओं की ठण्डक का एहसास होने लगता है। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक मौसम शुष्क हो गया है पश्चिम विक्षोप का प्रभाव समाप्त हो गया है। तापमान उछाल लेने लगा है जिससे धीरे-धीरे गर्मी का वातावरण बन रहा है। ठंड अब सिर्फ रात में अपना असर दिखाती है। गर्मी के कारण अब दिन में पंखे चालू हो गये हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अभी मौसम का स्वभाव ऐसा ही बना रहेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस सामान्य दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस सामान्य दर्ज किया गया। हवा में नमी प्रातःकाल 68 प्रतिशत और सायंकाल 30 प्रतिशत दर्ज की गई। सूर्योदय सुबह 6.36 बजे और सूर्यास्त शाम 6.10 बजे हुआ। उत्तर पश्चिमी हवायें 4 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। प्रदेश में सबसे कम 8.4 डिग्री तापमान अशोकनगर जिले में दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों के दौरान जिले का मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। गत वर्ष आज का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री दर्ज कया गया| सुनील साहू / मोनिका / 22 फरवरी 2025/ 06.09