राष्ट्रीय
22-Feb-2025


सीबीआई जांच के कारण मानसिक दबाव में था परिवार कोच्ची (ईएमएस)। केरल के कोच्चि स्थित कक्कनाड में परिवार के तीन सदस्यों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। तीनों के शव घर के अंदर मिले। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। झारखंड लोक सेवा आयोग की 2006 की परीक्षा में शालिनी विजय टापर थी। उसकी उम्र 51 वर्ष बताई जा रही है। युवति का छोटा भाई मनीष जिसकी उम्र 48 वर्ष है। वह जीएसटी में एडिशनल कमिश्नर के रूप में कार्यरत था। मां शकुंतला की उम्र 82 वर्ष की थी। केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क के क्वार्टर में तीनों की लाश मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार शालिनी के बारे में शिकायत हुई थी। जिसकी जांच सीबीआई कर रही थी। शालिनी के ऊपर आरोप था, उसने भ्रष्ट तरीके से लोक सेवा आयोग के टॉपर बनने के लिए गड़बड़ी की थी। 2011 में शिकायत के बाद उसकी जांच की जा रही थी। सीबीआई ने 15 फरवरी को शालिनी को पेश होने के लिए कहा था। जिसके कारण परिवार दबाव में था। शालिनी और उसके भाई ने गिरफ्तारी और सार्वजनिक अपमान से बचने के लिए मां के साथ आत्महत्या की है। ऐसा कहा जा रहा है। शालिनी 2006 में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में टॉपर बनी थी। 2007 में उसने प्रशिक्षण लेने के बाद नौकरी शुरू की। 2010 में उसकी सेवा कंफर्म हो गई थी। 2011 में भर्ती घोटाले में उसका नाम सामने आया। 2012 में सीबीआई ने यह मामला दर्ज किया था। 2017 से इस मामले की जांच चल रही थी। लगातार जहां से परेशान शालिनी ने 2021 से अवकाश ले लिया था। सीबीआई के विशेष अदालत में यह मामला लंबित था। अपमान और शर्मिंदगी से बचने के लिए परिवार के तीन सदस्यों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। एसजे/ 22 फरवरी /2025