राष्ट्रीय
22-Feb-2025


नई दिल्ली (ईएमएस)। भारत में 28 राज्य हैं। केंद्र सरकार और राज्यों के बीच किस तरह से शासन व्यवस्था संचालित हो रही है। इसको जानने के लिए यूरोपीय यूनियन के सभी 27 देशों के प्रतिनिधि भारत पहुंच रहे हैं। 27 फरवरी को यूरोपीय यूनियन के सभी 27 देशों के कमिश्नर दिल्ली आ रहे हैं। इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व यूनियन की अध्यक्ष उर्सला वान डेर लेयेन कर रही हैं। यह दल दो दिनों के लिए भारत आ रहा है। यूरोपीय यूनियन देशों के सभीआयुक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी भेंट करेंगे। केंद्र सरकार के मंत्रियों और सचिवों से भी मिलेंगे। भारत की आर्थिक प्रगति तथा केंद्र एवं राज्यों के बीच के संबंधों को समझने के लिए यह दल भारत आ रहा है। अभी तक भारत के लोग यूरोप के देशों में जाकर वहां की व्यवस्था को जानना और सीखना चाहते थे। यह पहली बार है जब भारत की संघीय व्यवस्था को लेकर भारत ने एक अलग पहचान दुनिया में हासिल की है। भारत एक रोल मॉडल की तरह है। जहां केंद्र एवं राज्य सरकार विभिन्न भाषा, विभिन्न धर्म एवं जाति समुदाय के बीच में मिलकर काम करते हैं। भारत सरकार के सहयोग से यूरोपीय यूनियन के सभी देशों के प्रतिनिधियों को सारी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। यूरोपीय यूनियन का जो दल भारत आ रहा है। वह जानना चाहता है, कि भारत कई भाषाओं और कई धर्म वाला देश है। विविधता से भरे भारत में कैसे एक ही तरह की कर प्रणाली है। केंद्र एवं राज्यों के संबंध किस तरह के हैं। यूपीआई के माध्यम से कैसे एक ही भुगतान प्रणाली काम कर रही है। एसजे/ 22 फरवरी /2025