नई दिल्ली (ईएमएस)। कप्तान स्मृति मंधाना के शानदार अर्धशतक से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यपीएल) क्रिकेट के अपने दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 141 रन बनाये। इस प्रकार आरसीबी को जीत के लिए 142 रनों का लक्ष्य मिला जो उसने दो विकट के नुकसान पर ही 17 ओवरों के अंदर ही हासिल कर लिया। आरसीबी की ओर से मंधाना ने सबसे ज्यादा 81 रन रन बनाये जबकि डेनिएल वायट ने 42 ऋचा घोष ने नाबाद 11 और एलिस पेरी ने नाबाद 7 रन बनाये। इससे पहले आरसीबी ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। आरसीबी की गेंदबाज रेणुका सिंह और लेग स्पिनर जॉर्जिया वेयरहैम के तीन-तीन विकेट लेकर आरसीबी ने कैपिटल्स को 141 रन पर ही आउट कर दिया। रेणुका और जॉर्जिया के अलावा किम गार्थ और एकता बिष्ट दो-दो विकेट लिए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने सबसे अधिक 34 रन बनाए। इसके अलावा केवल सारा ब्राइस 23 ही 20 रन तक पहुंच पायी। पहले बल्लेबाजी करते हुए कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरी ही गेंद पर शेफाली वर्मा एक भी रन बनाये बिना पेवेलियन लौट गयीं। गिरजा/ईएमएस 18 फरवरी 2025