खेल
15-Feb-2025
...


जमैका (ईएमएस)। वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड के बेटे कैडेन पोलार्ड भी पिता की तरह ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं। पोलार्ड ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने बेटे कैडेन की एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो में कैडेन हाथ में बल्ला और हेलमेट लिए नजर आये हैं। पोलार्ड ने इस तस्वीर के साथ लिखा कि उनके बेटे ने एक शतक बनाया है। पोलार्ड ने ही कहा कि उनके बेटे कैडेन ने 85 गेंदों में 135 रन बनाये हैं। कैडेन ने ये शतक लगाकर अपनी नॉर्थ टीम को टीटी क्रिकेट बोर्ड को अंडर-15 इंटरजोन यूथ टूर्नामेंट में टोबैगो पर 159 रन से बड़ी जीत दिलाई। कैडेन ने इस दौरान कई ऐसे शॉट्स लगाए, जिसने उनमें पिता कीरोन की झलक नजर आयी। कैडेन अपने पिता कायरन पोलार्ड के साथ कई बार अभ्यास करते हुए नजर आए हैं। कैडेन को कई बार आईपीएल के दौरान मुंबई इंडियंस के नेट्स में अभ्यास भी करते हुए देखा गया है। मुंबई ने अपने सोशल मीडिया पर कैडेन की बैटिंग का वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें देखा जा सकता है कि वो अपने पिता कायरन की गेंदबाजी पर बड़े शॉट्स लगाते दिख रहे हैं। पोलार्ड खेल से संन्यास के बाद अब बल्लेबाजी कोच के तौर पर आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं। पोलार्ड आईपीएल के अलावा विश्व की दूसरी फ्रेंचाइजी लीग में भी खेलते हैं। पोलार्ड मुंबई इंडियंस की ओर से पांच सत्र खेले थे। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की की जीत में उनकी अहम भूमिका रही है। गिरजा/ईएमएस 15 फरवरी 2025