नई दिल्ली (ईएमएस)। हर घर में दूध को ताजा रखने के लिए फ्रिज का उपयोग होता है, लेकिन क्या दूध स्टोर करने का तरीका सही होता है? अगर दूध को गलत तरीके से फ्रिज में रखा जाए, तब सेहत और जेब दोनों पर भारी पड़ सकता है। दरअसल फ्रिज में रखा दूध सेहत के लिए सही होता है। लेकिन कच्चे दूध को फ्रिज में रखना खतरनाक हो सकता है। एक बार उबाले गए दूध को फ्रिज में रखने से उसके पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं। बार-बार उबालने से दूध के जरूरी विटामिन और मिनरल्स नष्ट हो सकते हैं। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के मुताबिक फ्रिज में दूध को 7 दिन तक स्टोर कर सकते है। बिना फ्रिज के दूध सिर्फ 8 घंटे तक सुरक्षित रहता है, गर्मियों में यह 1-2 घंटे में दूध खराब हो सकता है। घर में महिलाओं और अन्य लोगों को दूध को फ्रिज के पीछे वाले सबसे नीचे वाले हिस्से में रखें। वहां तापमान स्थिर और ठंडा रहता है, जिससे दूध ज्यादा समय तक ताजा बना रहता है। वहीं एक रिसर्च में पाया गया है कि फ्रिज में कच्चे दूध में बैक्टीरिया और वायरस कई दिनों तक जीवित रह सकते हैं। ऐसा दूध पीने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन और इम्यून सिस्टम से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हमेशा दूध को उबालकर ही फ्रिज में स्टोर करें। दूध को सही तरीके से स्टोर करने के तरीके: एक बार उबालने के बाद ठंडा करके फ्रिज में रखें। दूध को हमेशा एयरटाइट कंटेनर या स्टील के बर्तन में स्टोर करें। गर्म दूध को तुरंत फ्रिज में न रखें, पहले कमरे के तापमान पर ठंडा करें। आशीष/ईएमएस 15 फरवरी 2025