लांस एंजेलिस (ईएमएस)। फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। नाइजीरिया की उभरती अभिनेत्री पैट उगवू का निधन हो गया। उनकी अचानक मृत्यु ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को गहरा धक्का लगा है। उनकी मौत की खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्रिटीज़ ने उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पैट उगवू का निधन मात्र 35 साल की उम्र में हो गया। पैट उगवू की मृत्यु के कारण को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, और न ही परिवार ने इस बारे में कोई बयान दिया है। हालांकि, उनके निधन से न केवल उनके परिवार, बल्कि उनके दोस्त, सहकर्मी और फैंस भी गहरे सदमे में हैं। उगवू के जीवन में एक और बड़ा सदमा उनके पिता के निधन के रूप में था, जब तीन साल पहले उनके पिता एवेरिस्टस उगवू का निधन हो गया था। पिता की मौत के बाद पैट काफी गहरे दुख में डूबी हुई थीं और सोशल मीडिया पर समय-समय पर उन्होंने अपनी भावनाओं का इज़हार किया था। आशीष दुबे / 06 फरवरी 2025