ज़रा हटके
06-Feb-2025
...


वॉशिंगटन (ईएमएस)। एक विदेशी लड़की ने स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान अपना बॉयफ्रेंड ढूंढने का अनोखा तरीका अपनाया। इस लड़की का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिलो नाम की एक सिंगल लड़की ने एक स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान अपनी शर्तों पर प्रेमी ढूंढने का फैसला किया। उसने हाथ में एक पोस्टर लिया और उसे दर्शकों के बीच लहराते हुए यह संदेश दिया, सिंगल, और नीचे की तरफ तीर बनाकर अपना इंस्टाग्राम हैंडल लिखा। इसके बाद वह लोगों को अपना संपर्क करने के लिए आमंत्रित कर रही थी। यह नज़ारा टीवी पर दिख गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद से शिलो को इतनी डेटिंग ऑफर्स मिलने लगे कि वह अगले दो हफ्तों तक किसी से मिल नहीं सकती। जब शिलो से पूछा गया कि उसने ऐसा क्यों किया, तो उसने बताया कि वह डेटिंग ऐप्स पर पार्टनर ढूंढने से थक चुकी थी। ऐसे में उसे एक नया तरीका अपनाने का ख्याल आया, जो उसकी मां ने सुझाया था। शिलो का यह तरीका सोशल मीडिया पर धूम मचा चुका है, और अब उसके पास विदेशों से भी डेटिंग ऑफर्स की भरमार है। हालांकि, इस तरह के अनोखे उपाय में कुछ जोखिम भी होते हैं, लेकिन शिलो के लिए यह तरीका काफी हिट साबित हुआ। अब, उसकी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर आने वाली संदेशों की बाढ़ ने साबित कर दिया है कि डिजिटल युग में कुछ भी हो सकता है! मालूम हो कि आजकल डिजिटल युग में कब क्या वायरल हो जाए, कोई नहीं जानता। अब तो लोगों ने अपनी शादी, प्रेम संबंध और दोस्ती तक को ऑनलाइन ही ढूंढना शुरू कर दिया है। लेकिन कुछ लोग इस तरीके को पंसद नहीं करते और कुछ इसे अपना नया तरीका बना लेते हैं। सुदामा/ईएमएस 06 फरवरी 2025