भिलाई (ईएमएस)। नगर पालिक निगम भिलाई के राशि उद्यान में बसंत ऋतु गुप्त नवरात्रि के अष्टमी पर्व पर पौधारोपण किया गया। पौधा रोपण का उददेश्य है कि प्रकृति को हरा-भरा एवं सुन्दर बनाना। लोगों को प्रकृति के साथ जोडऩा। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, मुख्य अभियंता भागीरथी वर्मा, अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी द्वारा स्थानीय नागरिको की उपस्थिति में पौधा रोपण किया गया। आयुक्त पाण्डेय ने कहा आज के दिन वृक्षारोपण का विशेष महत्व है। प्रकृति से हमे सब कुछ मिलता है, हमे बस इतना ध्यान देना है, जो पौधा लगा रहे है, उसको बराबर पानी मिले। इससे बहुत संतुष्टि मिलती है, नगर निगम भिलाई द्वारा लगाए हुए वृक्षों को सहेजने, पानी देने, साफ-सुथरा करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सभी नागरिको से अपील की जाती है, कि जो भी वृक्ष उनके धर के सामने लगे है। उसका स्वयं देख-देख करें, पानी देवें। चाहे वो स्वयं करे और अपने नाम की पटटीका भी लगवा सकते है। ईएमएस/धर्मेन्द्र राधव/ 05 फरवरी 2025