राज्य
05-Feb-2025


-604 प्रकरणों में वसूल किए 85 हजार 750 रूपये भोपाल (ईएमएस) । नगर निगम द्वारा साफ-सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों व वायु गुणवत्ता को प्रभावित करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के समस्त 21 जोनों के स्वास्थ्य विभाग के अमले के दलों ने बुधवार को 604 प्रकरणों में 85 हजार 750 रूपये स्पॉट फाईन के रूप में वसूल किए। निगम प्रशासन ने भवन निर्माताओं से अपील की है कि वह भवन निर्माण के समय ग्रीन नेट का पूरी तरह उपयोग करें और शहर के वायु गुणवत्ता में सुधार हेतु सहयोग करें अन्यथा निगम प्रशासन द्वारा निरंतर सख्त कार्यवाही की जायेगी। निगम आयुक्त श्री हरेन्द्र नारायन के निर्देश पर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने बुधवार को जोन क्षेत्रों में सीएंडडी वेस्ट व भवन निर्माण सामग्री सड़कों, सार्वजनिक स्थलों पर फैलाने वालों तथा निर्माणाधीन भवनों पर ग्रीन नेट न लगाने वालों के विरूद्ध अभियान के तहत कार्यवाही की। निगम अमले ने सड़कों पर कचरा, गंदगी फैलाने, दो डस्टबिन न रखने, कचरा पृथक-पृथक न रखने, खुले स्थानों पर मूत्र विसर्जित करने, प्रतिबंधित पालीथीन का उपयोग करने सहित अन्य प्रकार से साफ-सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की और सभी प्रकार के प्रकरणों में निम्नानुसार स्पॉट फाईन@जुर्माने की राशि वसूल की ः- जोन क्र. 08 के अमले ने 50 प्रकरणों में 11 हजार 900 रूपये। जोन क्र. 10 के अमले ने 45 प्रकरणों में 07 हजार 100 रूपये। जोन क्र. 17 के अमले ने 17 प्रकरणों में 06 हजार 600 रूपये। जोन क्र. 16 के अमले ने 41 प्रकरणों में 06 हजार 100 रूपये। जोन क्र. 14 के अमले ने 44 प्रकरणों में 05 हजार 800 रूपये। जोन क्र. 05 के अमले ने 20 प्रकरणों में 05 हजार 400 रूपये। जोन क्र. 06 के अमले ने 21 प्रकरणों में 04 हजार 800 रूपये। जोन क्र. 11 के अमले ने 46 प्रकरण में 04 हजार 600 रूपये। जोन क्र. 04 के अमले ने 42 प्रकरणों में 04 हजार 200 रूपये। जोन क्र. 13 के अमले ने 43 प्रकरणों में 04 हजार 150 रूपये। जोन क्र. 21 के अमले ने 36 प्रकरणों में 03 हजार 600 रूपये। जोन क्र. 15 के अमले ने 32 प्रकरणों में 03 हजार 300 रूपये। जोन क्र. 18 के अमले ने 25 प्रकरणों में 03 हजार 300 रूपये। जोन क्र. 03 के अमले ने 30 प्रकरणों में 03 हजार रूपये। जोन क्र. 07 के अमले ने 28 प्रकरण में 02 हजार 800 रूपये। जोन क्र. 09 के अमले ने 28 प्रकरणों में 02 हजार 400 रूपये। जोन क्र. 02 के अमले ने 18 प्रकरणों में 02 हजार 250 रूपये। जोन क्र. 20 के अमले ने 19 प्रकरणों में 01 हजार 900 रूपये। जोन क्र. 01 के अमले ने 08 प्रकरणों में 01 हजार 350 रूपये। जोन क्र. 12 के अमले ने 07 प्रकरणों में 700 रूपये। जोन क्र. 19 के अमले ने 04 प्रकरणों में 500 रूपये। इस प्रकार निगम अमले ने कुल 604 प्रकरणों में 85 हजार 750 रूपये की राशि स्पॉट फाईन@जुर्माने के रूप में वसूल की। निगम प्रशासन ने भवन निर्माताओं से अपील की है कि वह भवन निर्माण के समय ग्रीन नेट का उपयोग पूरी तरह से सुनिश्चित करें और शहर में वायु गुणवत्ता सुधार हेतु निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों में सहयोग करें अन्यथा निगम प्रशासन द्वारा निरंतर सख्त कार्यवाही की जायेगी। ईएमएस/ 05 फरवरी 2025