ठाणे, (ईएमएस)। ठाणे पुलिस की अनैतिक मानव तस्करी रोकथाम प्रकोष्ठ द्वारा वेश्याव्यसाय के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया है। प्राप्त खबर के अनुसार अनैतिक मानव तस्करी रोकथाम प्रकोष्ठ की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चेतना चौधरी को सूचना मिली थी कि ठाणे शहर में मुंबई-नासिक एक्सप्रेसवे के किनारे लुइसवाड़ी सर्विस रोड पर स्थित पप्पू दा ढाबा में एक महिला दलाल कुछ कमजोर और असहाय महिलाओं को वेश्यावृत्ति में धकेलने जा रही है। इस सूचना के आधार पर अनैतिक मानव तस्करी रोकथाम प्रकोष्ठ की पुलिस टीम ने पप्पू दा ढाबा, लुइसवाड़ी, वागले एस्टेट, ठाणे में जाल बिछाया और एक महिला दलाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 पीड़ित महिला को तुरंत मुक्त कराया। इस घटना के संबंध में वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त कार्रवाई अमरसिंह जाधव, पुलिस उपायुक्त, अपराध, धनजी क्षीरसागर, सहायक पुलिस आयुक्त (रोकथाम) के मार्गदर्शन में अनैतिक मानव तस्करी रोकथाम प्रकोष्ठ की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चेतना चौधरी, महिला पुलिस उपनिरीक्षक स्नेहल शिंदे, पुलिस उपनिरीक्षक देवानंद चव्हाण, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक दीपक भोसले, पुलिस हवलदार किशोर पाटिल, विजय पाटिल, पुलिस अमलदार विजय यादव, पूनम खरात, हर्षदा थोरात, किरण चांदेकर तथा पुलिस सिपाही उदय घाडगे द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दी गई। संतोष झा- ०५ फरवरी/२०२५/ईएमएस