राज्य
मप्र की बेटी के लिये बनी उदाहरण भोपाल (ईएमएस)। मशहूर पर्वतारोही और ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान की ब्रांड एंबेसडर भावना डेहरिया का अर्जेंटीना से लौटने पर भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। हाल ही में उन्होंने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकोंकागुआ (6,961 मीटर) का सफलतापूर्वक आरोहण कर भारत का नाम रोशन किया। भावना मध्यप्रदेश की पहली महिला पर्वतारोही हैं, जिन्होंने सात महाद्वीपों के सबसे ऊँचे शिखरों को फतह करने के अभियान में यह पांचवीं कठिन चोटी सफलतापूर्वक पार की।