अंतर्राष्ट्रीय
पेरिस (ईएमएस)। शिया धर्मगुरु और दिग्गज अरबपति आगा खान चतुर्थ नहीं रहे। पुर्तगाल में 88 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनको मोहम्मद पैगंबर वंश का प्रत्यक्ष वंशज माना जाता था। आगा खान फाउंडेशन और इस्माइली धार्मिक समुदाय ने एलान किया कि आगा खान चतुर्थ के उत्तराधिकारी को उनकी वसीयत में नामित किया गया है। जिसे लिस्बन में उनके परिवार और धार्मिक नेताओं की उपस्थिति में बताया जाएगा। हालांकि इसकी तारीख की घोषणा नहीं की गई है। विनोद उपाध्याय / 05 फरवरी, 2025