व्यापार
मुंबई (ईएमएस)। सेंसेक्स बुधवार को 312 अंक की गिरावट के साथ 78,271 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 42 अंक की गिरावट रही, ये 23,696 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई स्मॉल कैप 709 अंक की तेजी के साथ 50,510 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 में गिरावट और 25 में तेजी रही। एनएसई सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा 1.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। विनोद उपाध्याय / 05 फरवरी, 2025