व्यापार
नई दिल्ली (ईएमएस)। सोना बुधवार को लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,313 रुपए बढक़र 84,323 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले कल यानी 4 फरवरी को सोना 83,010 रुपए प्रति दस ग्राम के ऑलटाइम हाई पर था। चांदी के दाम में भी तेजी है। ये 1,628 रुपए महंगी होकर 95,421 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 93,793 रुपए किलो थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी। विनोद उपाध्याय / 05 फरवरी, 2025