राज्य
05-Feb-2025
...


जैन संतो का मिलन टी टी नगर मंदिर में बुधवार को शोभा यात्रा के साथ पहुंचेंगे विधानसभा भोपाल(ईएमएस)। 6 फरवरी को आचार्य विद्यासागर महाराज का प्रथम समाधि दिवस विधानसभा परिसर में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर होंगे। कार्यक्रम संयोजक सांसद आलोक शर्मा है। पंचायत कमेटी ट्रस्ट के तत्वाधान में सुबह 8 बजे गुणानुवाद सभा होगी। सहयोगी संस्था गुणायतन परिवार और समर्पण समूह है। टी टी नगर जैन मंदिर से सुबह 7:00 बजे शोभा यात्रा के साथ मुनि संघ विधानसभा परिसर पहुंचेंगे। प्रवक्ता सुनील जैनाविन ने बताया कि इसके पूर्व आज शाम को मुनि संघ का वात्सल्य पूर्वक मिलन हुआ। आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि प्रमाण सागर महाराज को आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के शिष्य मुनि आदित्य सागर महाराज, मुनि सुदत्त सागर महाराज ने सासंघ नमन कर परिक्रमा की। टी टी नगर मंदिर समिति के अध्यक्ष अमर जैन ने बताया कि 16 संतों के मिलन को देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। तत्पश्चात मुनि संघ ने नव निर्माण दीन जिनालय का अवलोकन किया। मुनि आदित्य सागर महाराज पंचकल्याणक समापन के पश्चात पद बिहार कर टीटी नगर मंदिर आए। वही मुनि सुदत्त सागर महाराज शाहपुर जैन मंदिर से संघ सहित टी टी नगर मंदिर आए। हरि प्रसाद पाल / 05 फरवरी, 2025